{"_id":"5fc12fcc8ebc3e9b7965bb9d","slug":"acmo-angry-employees-not-found-at-kovid-help-desk-kannauj-news-knp5966740136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड हेल्प डेस्क पर नहीं मिले कर्मचारी, एसीएमओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड हेल्प डेस्क पर नहीं मिले कर्मचारी, एसीएमओ नाराज
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। सीएचसी और पीएचसी का शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. आरसी चंद्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 हेल्प डेस्क पर कर्मचारी न मिलने पर नाराजगी जताई। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए माइक से एनाउंस कराने की प्रभारी अधीक्षक को नसीहत दी।
एसीएमओ के साथ कोल्ड चेन मैनेजर इरशाद बेग भी रहे। एसीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोलर में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। सभी कर्मचारी मौजूद मिले। अस्पताल परिसर में उगी झाड़ियों को साफ करने की हिदायत दी। दीवार के पास लगे पौधाें पर ऐतराज जताया। इसके बाद वह सीएचसी तालग्राम पहुंचे। यहां कोविड हेल्प डेस्क पर कर्मचारी नहीं थे। कोरोना के प्रति जागरुकता को लेकर एनाउंस नहीं हो रहा था।
एसीएमओ ने इस पर नाराजगी जताई। सुधार लाने की हिदायत दी। कोल्ड कक्ष में रखी वैक्सीन को देख ब्लॉक प्रतिरक्षा अधिकारी रामसिंह निर्मल से जानकारी ली। साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए। इस मौके सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र वर्मा, डॉ. इरशाद, एआरओ सर्वेश कुमार, बीपीएम महेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट विजय वर्मा, आरपी राजपूत, प्रभाकांत भी मौजूद रहे।