{"_id":"f46d238e999ed92a5f2fa9e1792a8421","slug":"achievements-go-public-ginaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के बीच जाकर गिनाएं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के बीच जाकर गिनाएं उपलब्धियां
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सपा कार्यकर्ता गांव गली, चौराहे पर जाकर जनता को गुमराह करने वाले भाजपा नेताओं की पोल खोलें। सपा सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाए। ताकि भाजपा नेता जनता के बीच जाकर दुष्प्रचार न कर सके।
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अब घरों से बाहर निकलकर गांव-गांव जाने का काम शुरु करें। जनता के बीच चलाई जा रही योजनाओं का बखान करें। बैठक को पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, हसेरन ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह, जिला महासचिव संजय दुबे, रामवीर सिंह बघेल, इंद्रेश यादव, अनिल पाल आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर अन्नपूर्णा राजपूत, कैश खां, भोले कुरैशी, एजाज हुसैन, सलमान सिद्दीकी, शरद यादव, इरशाद अली, अमित मिश्रा, कल्पना यादव, राधा किशन सविता, वीरभान राजपूत, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक विधानसभा कार्यालय पर आगामी पांच जनवरी को होने वाली मासिक बैठक अब छह जनवरी को होगी।
विज्ञापन
सैफई में प्रधानों के होने जा रहे सम्मेलन को लेकर बैठक की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव ने दी।