फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident, one person death

ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर के बाद हाईवे जाम

Wed, 21 Jun 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 21 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
accident, one person death
दुर्घटना के बाद मौके पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक व बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रोडवेज बस और ट्रक की सीधी टक्कर में बस के चालक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। मामले में बस परिचालक ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। दोनों तरफ लंबी लाइनें लग गई।

विज्ञापन


जनपद हरदोई के थाना सांडी के ग्राम पीरजादा निवासी इंतखाब अली हरदोई डिपो की रोडवेज बस चलाते हैं। सोमवार की रात करीब बारह बजे बस लेकर हरदोई जा रहे थेे कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायदौलत के निकट गुरसहायगंज-छिबरामऊ की ओर जा रहे ट्रक ने बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया और वह चीखने-चिल्लाने लगी। इस दौरान पास के शीतगृृह से पहुंचे लोगों ने घायल सवारियों को बस से उतारा और 108 एंबुलेंस व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाल अमरपाल सिंह, एसएसआई नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक को निकाला और स्थानीय सीएचसी भेजा। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल आधा दर्जन सवारियों और ट्रक चालक को मेडिकल कालेज तिर्वा भेज दिया गया। जहां ट्रक चालक की हालत नाजुक होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में बस के परिचालक रामचंद्र यादव ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर रोडवेज बस में टक्कर मार देने का मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बाद रात में ही जीटी रोड पर जाम लग गया। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद पहुंची क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed