{"_id":"60f6f0398ebc3e6d477becb0","slug":"accident-on-lucknow-agra-expressway-19-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार की टक्कर से लोडर पलटा, 19 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: कार की टक्कर से लोडर पलटा, 19 लोग घायल
Tue, 20 Jul 2021 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:25 PM IST
सार
ठठिया थाना इलाके के पिपरौली गांव के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया। हादसे से चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने लोडर में फंसे और दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से सवारियों भरा लोडर पलट गया। इससे 19 लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यह लोग बछज्जापुर से देवा शरीफ जा रहे थे। कोतवाली के बछज्जापुर गांव निवासी जुल्फिकार, आसिफ, इकमरुननिशा, शहरूननिशा, परवीन, मुस्कान, रविउल्ला, अनम, सिमरन, शोएब, बरियारपुर निवासी अफसाना, समसुर,रज्जाहुसैन कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी मुस्कान और रामप्यारी समेत 19 लोग लोडर में सवार थे।
यह लोग देवा शरीफ (बाराबंकी) जा रहे थे। ठठिया थाना इलाके के पिपरौली गांव के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया। हादसे से चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने लोडर में फंसे और दबे लोगों को बाहर निकाला। यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
एक बेड पर तीन-तीन मरीजों का किया इलाज
घायल सवारियों को इमरजेंसी में अकेले बेड नसीब नहीं हुआ। कर्मचारियों ने एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को लिटाकर उपचार किया। आरोप लगाया गया कि इमरजेंसी के दूसरे वार्ड में बेड खाली होने के बाद भी कर्मचारियों ने लापरवाही की। एक बेड पर कई लोगों का इलाज किया। अस्पताल प्रशासन इससे अनजान बना रहा।