{"_id":"624f3624392c4f3e7124d4c0","slug":"accident-kannauj-news-kannuaj-kannauj-news-knp689946548","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए वृद्ध की मौत, मां-बेटी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए वृद्ध की मौत, मां-बेटी झुलसे
विज्ञापन
जला कूलर ।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। ठठिया के मलगई गांव में गुरुवार को अचानक हाई वोल्टेज आने से 15 घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना ठठिया क्षेत्र के मलगई गांव में चार बजे के करीब अचानक हाई वोल्टेज का करंट आ गया। गांव के 15 घरों में बिजली के उपकरण जलने लगे। बिजली उपकरण जलते देख गांव निवासी राधेश्याम (65) बिजली के बोर्ड से प्लग निकालने लगे। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद बहू वंदना और नातिन पारुल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस पर वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गईं। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में राधेश्याम की उपचार के दौरान मौत हो गई। वंदना की हालत गंभीर बनी हुई है।
थानाध्यक्ष पीएन वाजपेई ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिल चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
लाखों का नुकसान
ठठिया। अचानक 11 हजार बिजली करंट दौड़ाने से गांव के 15 घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गांव के तौहिद, कादिर, सगीर, शरीफ, असीर, कफील, देवरू, सियाराम सहित 15 घरों में कूलर, फ्रिज, टीवी, इनवर्टर, स्टेप्लाइजर जल गए।