{"_id":"61d4968f00716e06b550eac7","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6735674189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर श्रमिक की मौत ृ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर श्रमिक की मौत ृ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पैदल दुकान से लौट रहे एक श्रमिक को ट्रक ने कुचल दिया। श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर भाग रहे चालक और ट्रक को पकड़ लिया। हादसे के बाद श्रमिक के परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाड़ेदेवर निवासी कालीचरण दोहरे (55) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव के सामने फर्रुखाबाद-कन्नौज रोड पार कर दुकान से बिस्किट लेने गए थे।
लौटते समय गांव जाने वाले रास्ते पर चालक ने तेजी से ट्रक मोड़ दिया। इससे पीछे पैदल चल रहे कालीचरण पर ट्रक के पिछले टायर चढ़ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर मलिकपुर के पास से चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया। मृतक के पुत्र सुभाष चंद्र ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।