{"_id":"6159f3438ebc3e62553ea7ea","slug":"accidant-kannauj-news-knp6561069167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने मारी टक्कर, दामाद की मौत, ससुर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने मारी टक्कर, दामाद की मौत, ससुर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम (कन्नौज)। हेलमेट लगाने में लापरवाही बरतना युवक की मौत का सबब बन गया। लॉक न होने के कारण डीसीएम की टक्कर से हेलमेट निकल कर दूर जा गिरा। सिर में गहरी चोटों से युवक की मौत हो गई। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास रविवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे हुआ। बाइक सवार चचिया ससुर व दमाद तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे। घायल चचिया ससुर पुलिस ने मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा।
औरैया के अजीतमल अहेरीपुर सबलपुर निवासी शिवकुमार वाल्मीकि (30) पुत्र जगमोहन गुरसहायगंज इस्माइलपुर निवासी रिश्तेदार मुन्नालाल के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। साथ में जालौन थाना कुठैद मसगई शंकरपुर निवासी उनके चचिया ससुर करतार (30) पुत्र पहलू वाल्मीकि भी थे। एक्सप्रेसवे पर तालग्राम अंडरपास के पास पहुंचते ही सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक भाग निकला। सीएचसी में में डॉक्टर संजय कुमार ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रुप से घायल करतार को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किय गया है। मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई विकास और आकाश ने बताया कि हादसे से भाभी बबली व अन्य परिजन बेहाल हैं। उनके एक पुत्र आयुष और तीन बेटियां नैना, सुनैना, नेहा हैं।
पिता जगमोहन ने बताया कि इस्माइलपुर तेरहवीं संस्कार में बेटे को जाने को मना किया था। छोटे लड़के विकास को भेज रहा था, लेकिन नही माना। अगर बात मान लेते तो शयाद जान बच जाती।