{"_id":"609d64a88ebc3edca622f049","slug":"accidant-kannauj-news-knp628257355","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में कार पीछे से जा टकराई, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में कार पीछे से जा टकराई, तीन लोग घायल
विज्ञापन
तालग्राम। कानपुर से सौरिख जा रही कार के चालक को झपकी आने से यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की यलो लाइन पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा(उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) और एनसीसी ( नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) गश्ती दल ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा।
थाना सौरिख के कबीरपुर गांव निवासी कार चालक अनवर (27) कानपुर से सौरिख लौट रहे थे। साथ में गांव के जाबिर अली (28), जुल्फिकार (32) भी थे। गुरुवार को सुबह चार बजे के करीब एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मुसाफिरपुर गांव के पास झपकी आने से कार खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई।
हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। यूपीडा और एनसीसी गश्ती दल ने तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला। इन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा के निकवा कट पर खड़ा कराया गया है।