{"_id":"601ae4aa8ebc3e4a0c6a87cc","slug":"accidant-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp60971204","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल के बाहर बेसुध बैठीं मृतक की मां गायत्री देवी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सड़क पार करते समय मजदूरी कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं चालक मौके से भाग निकला।
बहवलपुर के पास तालग्राम रोड पर स्थित इंदिरा आवास कालोनी में अमित शर्मा (29) पुत्र सीताराम अपनी मां गायत्री शर्मा के साथ रहते थे। अमित मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बुधवार को अमित मजदूरी कर लौट रहे थे। कालोनी के सामने सड़क पार करते समय तालग्राम की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। अमित की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिले ट्रैक्टर चालक के मोबाइल को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
इकलौते बेटे का शव देख बेसुध हुई मां
अमित शर्मा के पिता सीताराम पुलिस महकमे में थे। साल 1983 में किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका। अमित के ननिहाल पक्ष ने परिवार को सहारा दिया। बहवलपुर रोड पर इंदिरा आवास कालोनी में आवास मिलने के बाद गायत्री देवी बेटे अमित और पुत्री पूनम के साथ यहां रहने लगीं। पूनम का विवाह हो चुका है। अमित ही परिवार का सहारा था।