{"_id":"6a4010c5fb0979556e0d9094","slug":"accelerate-maize-procurement-against-the-target-dm-kannauj-news-c-214-1-knj1005-151543-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के सापेक्ष मक्का खरीद में तेजी लाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के सापेक्ष मक्का खरीद में तेजी लाएं : डीएम
विज्ञापन
खड़िनी। ग्यासपुर स्थित मक्का खरीद केंद्र का शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारी संतोष चौधरी से अब तक हुई खरीद की जानकारी ली और लक्ष्य के सापेक्ष खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का खरीद में गुणवत्ता और नमी के निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने केंद्र पर मौजूद एक किसान की मक्का की नमी अपने सामने ही जांच कराई। साथ ही किसानों से खरीद प्रक्रिया और भुगतान की स्थिति की जानकारी भी ली। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने किसानों से केंद्र पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के बिचौलियों से दूर रहने की अपील की। इस दौरान किसान रिपुदमन सिंह, संजय सिंह, योगेंद्र कुमार, गोपाल सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।