फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aavaas plas yojana se gareebon ko naseeb hogee chhat

आवास प्लस योजना से गरीबों को नसीब होगी छत

Tue, 03 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
aavaas plas yojana se gareebon ko naseeb hogee chhat
कन्नौज। पात्रता सूची से छूटे गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी है। आवास प्लस योजना इनके लिए वरदान साबित होने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे गरीब पात्रों को पक्की छत मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कच्चे घरों में रहने वाले गरीबों की सूची तैयार करवाई जा रही है। इससे कि आने वाले दिनों में यह पक्की छत के नीचे गुजर बसर कर सकें।
विज्ञापन

आर्थिक सामाजिक एवं जातिगत गणना-2011 में हुए सर्वे को आधार मानकर गरीब पात्रों को आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। पात्रता के आधार पर ब्लाकवार गरीबों का चयन कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। साल दर साल गरीब पात्रों को आवास योजना का लाभ मिलने के बाद भी गरीब पात्र आवास योजना से वंचित हैं। इसकी वजह साल-2011 में तैयार की गई पात्रता सूची में खामियां रहीं। इससे सालों बीत जाने के बाद भी गरीब पात्र आवास योजना से दूर हैं। गरीब परिवार आए दिन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी से लेकर खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आवास देने की गुहार लगाते हैं।
विज्ञापन

अफसर 2011 की पात्रता सूची में नाम होने पर ही लाभ देने की बात कहते हैं। इसकी वजह से गरीब पात्रों को मायूसी लगती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक बड़े पैमाने पर शिकायती पत्र पहुंचने पर उन्होंने विकास महकमे को आवास प्लस योजना से गरीब पात्रों का चयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में पूरा करना होगा पात्रों का सर्वे
विकास महकमे के निर्देश पर जिले के प्रत्येक ब्लाक में गरीब पात्रों सर्वे करवाया जाएगा। इस कार्य में ब्लाक स्तरीय अफसरों व तहसील के कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके लिए इन्हें एक माह का समय दिया जाएगा। सभी को गरीब पात्रों की शुद्ध सूची तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। इससे कि आवास प्लस योजना से कोई भी गरीब पात्र छूटने न पाए।
प्र्रधानमंत्री आवास योजना का ब्लाकवार लक्ष्य
ब्लाक लक्ष्य
छिबरामऊ 629
गुगरापुर 94
हसेरन 405
जलालाबाद 221
कन्नौज 439
सौरिख 387
तालग्राम 360
उमर्दा 617
इस तरह किया जाएगा पात्रों का चयन
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जांच के बाद पात्रों का आवास प्लस योजना के तहत चयन किया जाएगा। इसमें ऐसे परिवारों को शामिल किया जाएगा, जो झुग्गी झोपड़ी, कच्चे मकान या पॉलिथीन तान कर गुजर बसर रहे हैं। अभी तक इन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। शहरी क्षेत्र में पात्र व्यक्ति की वार्षिक आय 56 हजार रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये से कम होने पर आवास प्लस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

आवास प्लस योजना उन परिवारों के लिए वारदान साबित होगी, जिन्हें अभी तक आवास का लाभ नहीं मिला है। ब्लाकवार सर्वे करवाकर गरीब पात्रों का चयन किया जाएगा। 2011 की सूची से छूटे गरीब परिवारों को शामिल किया जाएगा।
-प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed