फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aasamaan se barasee aag, paara 43 digree pahuncha

आसमान से बरसी आग, पारा 43 डिग्री पहुंचा

Mon, 27 May 2019 11:58 PM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 27 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
aasamaan se barasee aag, paara 43 digree pahuncha
पानी पीता युवक। - फोटो : amarujala
भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। दिन निकलते ही सूरज झुलसाने लगता है। गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। सोमवार को न्यूनतम 26 व अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

 रोजाना बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। उमस से पसीना नहीं सूख रहा था। लोग पानी पीकर राहत महसूस करने की कोशिश कर रहे थे। चिकित्सकों ने शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना दो से तीन लीटर पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन



 चिकित्सकों के मुताबिक किडनी रोग से ग्रस्त लोग प्रतिदिन कम से कम छह से आठ लीटर पानी पीएं। शरीर में पानी कम होने से रक्त गाढ़ा होने लगता है। उच्च रक्तचाप हो जाता है। शरीर के कुछ महत्वपूर्ण अंग विशेषकर दिमाग तक खून की आपूर्ति ठप पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कोमा में चला जाता है। शरीर के अंग कुछ क्षणों में काम करना बंद कर देते हैं। इससे मृत्यु भी हो सकती है।  फिजीशियन डा. वीके शुक्ला के मुताबिक गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी से कारण चक्कर आना आम बात है। कई बार लोग बेहोश तक हो जाते हैं। शरीर ठंडा पड़ने लगता है। समस्या गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में लोगों को चिकित्सकों से संपर्क  करना चाहिए। अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के संपर्क में आने से सनबर्न त्वचा कैंसर का रूप ले लेता है। ऐसे में घर से निकलने से पूर्व सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रखें ख्याल
घर से पानी पीकर निकलें। पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। शरीर को ढक कर या छाता लेकर निकलें। इससे कि शरीर में नमी की कमी न हो। चक्कर महसूस होने पर पानी में ओआरएस मिलाकर पीएं। प्यास लगने पर कहीं भी पानी पीने से बचें। रक्तचाप पर नजर रखें। ठंडे पानी से नहाएं। ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें। खाने में तेल व मसाले का कम से कम प्रयोग करें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। अधिक मात्रा में पानी, सलाद, फल, दही, लस्सी, छाछ, नीबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन करें, इससे कि शरीर में पानी की कमी न हो। इस मौसम में आंवला, एलोवेरा, कीवी, अंगूर, संतरा का सेवन काफी लाभकारी होता है। अपने आसपास साफ-सफाई का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed