फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aaryaavart graameen baink karmachaaree laakhon lekar pharaar, chaar laakh 52 hajaar rupaye ka maamala saamane aaya

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कर्मचारी लाखों लेकर फरार, चार लाख 52 हजार रुपये का मामला सामने आया

Tue, 08 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
aaryaavart graameen baink karmachaaree laakhon lekar pharaar, chaar laakh 52 hajaar rupaye ka maamala saamane aaya
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पर ग्राहकों ने लाखों रुपये गबन का आरोप लगाया है। कर्मचारी फरार चल रहा है। प्रबंधक ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि अभी ऑडिट चल रहा है। अभी तक चार लाख 52 हजार रुपये का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की सिकंदरपुर शाखा में शैलेंद्र शर्मा निवासी गनेशापुर कई दिनों से कार्य कर रहा था। वह चार सौ रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर कार्य करता था। कोरोना काल के दौरान कई ग्राहक खाते में जमा करने के लिए रुपये दे गए। उसने रकम जमा न कर फर्जी पर्ची दे दी। ग्राहक रुपये के लिए बैंक आए तो खाते में रुपये न देखकर होश उड़ गए। जानकारी पर प्रबंधक ने इस पर जांच बैठा दी। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक सिकंदरपुर के ब्रांच मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि पहली शिकायत 21 मई को महिला ने दर्ज कराई थी। यह शिकायत सही पाई गई। इस मामले में बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है। सभी वाउचर चेक किए जा रहे हैं। अभी तक दस शिकायतें आईं हैं। इनमें चार लाख 52 हजार रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

इनके खातों से निकले रुपये
नगला सदारी निवासी मालती पत्नी विशम्भर दयाल ने बताया कि उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह जयसिंहपुर निवासी पप्पू ने 35 हजार पांच सौ रुपये खाते से निकाले जाने की जानकारी दी है। ग्राम हरीनगर के रामकृष्ण, करमुल्लापुर के अनिल कुमार, हसनापुर के रामनारायन, आशाराम व आरती ने भी खाते से रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed