फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aapattiyon ka nistaaran kar 27 se pahale bhejee jaegee riport

आपत्तियों का निस्तारण कर 27 से पहले भेजी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
aapattiyon ka nistaaran kar 27 se pahale bhejee jaegee riport
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड से वर्ष 2020 में संचालित होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 69 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हुई है। 60 विद्यालयों ने अपनी आपत्ति जताई है। उधर, बोर्ड से जारी केंद्रों की सूची में छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाओं के मद्देनजर तीनों तहसीलों के एसडीएम व डीआईओएस क्रास चेकिंग कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जिला समिति की होने वाली बैठक में आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इस सूची को बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बोर्ड हर बार कुछ नया कर रहा है। इस बार बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में करीब 14 केंद्र अनंतिम सूची में कम कर दिए हैं। केंद्रों पर फोर जी इंटरनेट की सुविधा सहित राउटर लगवाए गए हैं। इससे परीक्षाओं को कभी भी देखा जा सकता है। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ताकि गड़बड़ी दिखाई पड़ने पर तत्काल टीम को मौके पर भेजा जा सके।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम व वह खुद केंद्रों की क्रास चेकिंग कर रहे हैं। इससे कि गड़बड़ी वाला कॉलेज केंद्र न बन सके। उन्होंने बताया कि जिला समिति की बैठक कराने के लिए जिलाधिकारी से समय मांगा गया है। जल्द ही बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी की संस्तुति से बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। बोर्ड से 27 से पहले रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed