फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aapatti darj karane ke lie chaar sadasyeey teem ko jimmedaaree

आपत्ति दर्ज करने के लिए चार सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी

Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
aapatti darj karane ke lie chaar sadasyeey teem ko jimmedaaree
कन्नौज। पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज करने के लिए चार सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी दी गई है। आपत्ति लेने के लिए एक कर्मचारी हर समय मौजूद रहेगा। कर्मचारी को रजिस्टर में आपत्ति दर्ज कराने वाले का नाम, पता, वार्ड, मोबाइल नंबर लिखना होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुख्य दायित्व लिपिक हृदेश कुमार को दिया गया है। अभी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद का आरक्षण प्रस्तावित हुआ है। चार से आठ मार्च तक जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज कार्यालय व संबंधित बीडीओ कार्यालय में आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्ति दर्ज कराने वाले का नाम, पता, वार्ड संख्या, आपत्ति की वजह और मोबाइल नंबर लिखा जाएगा। इससे कि आपत्ति निस्तारण के समय जरूरी होने पर बुलाया जा सके। आपत्तियों कोे ब्लाक वार दर्ज किया जाएगा। नौ मार्च को आपत्तियों को जिला स्तरीय कमेटी के सामने रखा जाएगा। 10 से 12 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 13 व 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

समय से पहले आने लगीं आपत्तियां
आपत्तियां चार मार्च से ली जानी हैं। कुछ लोग जानकारी के अभाव में बुधवार को आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे। इन्हें चार मार्च को बुलाया गया है। कई लोग आपत्ति दर्ज कराने के लिए जरूरी कागजातों की मालुमात करने डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि आपत्तिकर्ता को शिकायत का विवरण, वार्ड की सूची और पहचान पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के नेताओं का लगा रहा जमावड़ा
आरक्षण सूची जारी होते ही कई लोगों के चुनाव लड़ने के सपने टूट गए। इनमें कई सत्ता पक्ष के लोेग भी शामिल हैं। यह आरक्षण सूची जारी होने के दूसरे दिन सुबह कार्यालय पहुंचे। इन्होंने आरक्षण सूची पर सवाल उठाए। डीपीआरओ से जनसंख्या के अवरोही क्रम से जारी आरक्षण मांगा। डीपीआरओ ने इसे जल्द सार्वजनिक करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed