{"_id":"609d675a8ebc3ea3a63d32fd","slug":"aandhee-paanee-se-toote-ped-baadhit-huee-bijalee-kannauj-news-knp628259270","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, पानी से टूटे पेड़, बाधित हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, पानी से टूटे पेड़, बाधित हुई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में दोपहर के समय धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी में कुछ जगह पेड़ टूट कर गिर गए। इससे आवागमन बाधित हुआ। जंफर टूटने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली है।
गुरुवार सुबह धूप और बदली की स्थिति बन गई। दोपहर बाद धूल भरी आंधी शुरू हो गई। इसके बाद बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक पानी बरसा। आंधी से शहर के सरायमीरा मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर के लिए मार्ग बाधित हो गया। इलाकाई लोगों ने पेड़ की टहनियां तोड़ कर रास्ता खोला। इसी तरह जसोदा, गुगरापुर, मानपुर उपकेंद्र से संबंधित इलाकों में आंधी से बिजली के पोल पर लगे जंफर टूट गए। इससे आपूर्ति गुल हो गई। बाद में लाइनमैन ने मरम्मत की।
मक्का की फसल को मिली संजीवनी
धीमी बारिश से सूख रही मक्का की फसल को संजीवनी मिली है। इसी तरह उड़द, मूंग के अलावा अन्य फसलों को लाभ हुआ। मक्का की सिंचाई वाले खेतों में नमी बढ़ने से फसल गिर गई। पकने के लिए तैयार मक्का में कोई खास नुकसान नहीं हुआ।