फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aandhee aur baarish mein chaar ghaayal, ped va pol toote

आंधी और बारिश में चार घायल, पेड़ व पोल टूटे

Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
aandhee aur baarish mein chaar ghaayal, ped va pol toote
मानीमऊ- ठठिया मार्ग पर गिरे बबूल का पेंड़ से यातायात बाधित। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में गुरुवार सुबह आंधी के साथ बारिश होने से मानीमऊ के कपूरापुर में पीपल का पेड़ गिरने से दो बच्चों समेत चार घायल हो गए और जलालनपुर पनवारा क्षेत्र के घमाइचमऊ में टिन शेड गिरने से 30 मुर्गियां मर गईं। कई पेड़ और विद्युत पोल टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजस्व टीम ने गांवों का दौरा कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

सुबह आसमान में काले बादल घिर आए। इससे भीषण बारिश की संभावना लगने लगी। गर्मी की मार झेल रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सुबह करीब 10 बजे आंधी के बीच बारिश होने लगी। इसमें मानीमऊ के कपूरापुर में पीपल का पेड़ गिरने से पांच वर्षीय रिशू, छह वर्षीय ऋतिक, नितीश व पुत्तीलाल घायल हो गए। इसमें रिशू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह जलालपुर पनवारा के घमाचमऊ में पोल्ट्री फार्म का टीन शेड गिर पड़ा। इसके नीचे दबने से 30 मुर्गियों की मौत हो गई। इसके अलावा तेज आंधी पानी से कई जगह पेड़ व विद्युत पोल टूट गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह तेज आंधी-बारिश से कुछ क्षेत्रों में नुकसान है। इसमें कपूरापुर में बच्चे घायल होने की सूचना है। मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व उमस से नहीं मिली निजात
सुबह असामान में काले बादल देख भारी बारिश होने की संभावना थी लेकिन तेज आंधी से बादल उड़ गए। इससे कुछ ही देर बारिश हुई। इससे पारा 40 डिग्री से लुढ़कर 38 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन बारिश रुकने के बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई है। इससे लोग पसीने से तर-बतर हो गए। बिजली की बार-बार कटौती होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed