फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aaj se phir chalegee pharrukhaabaad-anavaraganj paisenjar tren

आज से फिर चलेगी फर्रुखाबाद-अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन

Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
aaj se phir chalegee pharrukhaabaad-anavaraganj paisenjar tren
कन्नौज। कोरोना संक्रमण में बंद हुई फर्रुखाबाद-अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन गुरुवार से फिर शुरू हो रही है। इस ट्रेन में 10 कोच रहेंगे। सभी यात्रियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर पहली पैसेंजर ट्रेन को चार मार्च से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत होगी। यह ट्रेन चार मार्च को कानपुर अनवरगंज से शाम सात बजकर 15 मिनट पर छूटेगी। यहां से चलकर रावतपुर, कल्यानपुर, मंधना जक्शन, चौबेपुर, बर्राजपुर, उत्तरीपुरा, धौरसलार, बिल्हौर, बकोठी खास, अरौल मकनपुर, गंगवापुर हाल्ट, मानीमऊ होते हुए कन्नौज में रात नौ बजकर सात मिनट पर पहुंचेगी। यहां से छूटकर कन्नौज सिटी, जलालपुर पनवारा, जसोदा, खुदलापुर, गुरसहायगंज, मलिकपुर, खुदागंज, सिंघीरामपुर, कमालगंज, याकूतगंज, फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

अगले दिन पांच मार्च को यह ट्रेन फर्रुखाबाद से सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर चलेगी। यह कन्नौज में सुबह सात बजकर सात मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। यात्रियों को ट्रेन में कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। टिकट रेलवे स्टेशन की खिड़की से मिलेगा। एक्सप्रेस का किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed