फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aaj janapad ho sakata korona mukt

आज जनपद हो सकता कोरोना मुक्त

Mon, 04 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
aaj janapad ho sakata korona mukt
कन्नौज। जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो जिला आज कोरोना मुक्त घोषित हो सकता है। दो संक्रमित मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब अधिकारियों को दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। संभावना है कि दोनों मरीजों की मंगलवार को रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

समधन के एक संक्रमित की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब जिले में दो संक्रमित बचे हैं। बहादुरपुर के दोनों संक्रमितों की पहले रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब इनकी दूसरी रिपोर्ट भेजी गई है। मंगलवार को अगर दोनों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है तो जनपद कोरोना संक्रमितों से मुक्त हो जाएगा। जिले में अन्य कोरोना संक्रमित न मिलें, इसको लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। बाहर से आ रहे मजदूरों की निगरानी के साथ थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। गांवों और कस्बों में रह रहे बाहर से आए मजदूरों पर नजर रखने के लिए आशा और एएनएम को लगाया गया है। किसी तरह की दिक्कत होने पर इसकी जानकारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी जाएगी। इससे कि टीम संबंधित के पास पहुंच कर जांच कर सके।
विज्ञापन

सीएमओ कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले से अब तक 705 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 668 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। 677 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल सात की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें पांच संक्रमित ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। समधन के एक संक्रमित को सोमवार को भेजा गया है। अब जिले में दो संक्रमित बचे हैं। इनकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई तो जनपद कोरोना मुक्त हो जाएगा। अभी तक 21 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed