{"_id":"6a02302072822b95c9069150","slug":"a-young-man-who-went-to-ask-for-irrigation-money-was-accused-of-rape-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148936-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सिंचाई के रुपये मांगने गए युवक पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सिंचाई के रुपये मांगने गए युवक पर दुष्कर्म का आरोप
Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गेहूं सिंचाई के रुपये मांगने गए युवक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता के पति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि शनिवार को गांव का एक युवक उनके घर गेहूं सिंचाई के रुपये मांगने पहुंचा था। उस समय उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। महिला ने युवक से कहा कि पति के घर लौटने पर रुपये दे दिए जाएंगे। आरोप है कि रात करीब नौ बजे युवक ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पति ने बताया कि घर पहुंचने पर पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी। वह शिकायत करने गया तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसे घर में बंद कर दिया गया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया रुपयों के लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।