{"_id":"6a42c3ff9284d6f0a5011887","slug":"a-young-man-set-fire-to-a-maize-crop-kannauj-news-c-214-1-knj1005-151687-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मक्के की फसल में युवक ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मक्के की फसल में युवक ने लगाई आग
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेत में कटी पड़ी मक्के की फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के एक युवक पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्राम खोजीपुर निवासी आकांक्षा देवी ने बताया कि खेत में करीब 50 डिसमिल भूमि पर मक्के की फसल कटी पड़ी थी। आरोप है कि 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे गांव के नन्हे ने फसल में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। खेतों में जानवर चरा रहे लोगों ने उसे आग लगने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचीं तो पूरी फसल जल चुकी थी। विरोध करने पर नन्हें ने गाली-गलौज की और कार्रवाई करने पर घर में आग लगाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फसल जलने से उसे करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।