{"_id":"696a885910299136f6001d24","slug":"a-sum-of-rs-394-crore-has-been-sanctioned-for-the-construction-of-the-boundary-wall-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143302-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 3.94 करोड़ की धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 3.94 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
विज्ञापन
कन्नौज। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 15 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से 3.94 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इस परियोजना के लिए दूसरी किश्त के रूप में 1.97 करोड़ रुपये की राशि कार्यदायी संस्था को आवंटित कर दी गई है।
जिले में 15 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं जिनमें 13 हाईस्कूल और दो इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल नहीं थी। इस कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी हुई थीं। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत सत्र 2023-2024 के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण की अनुमति दी गई थी और इसके लिए 3.94 करोड़ रुपये की कुल राशि स्वीकृत की गई थी। निर्माण कार्य के लिए पहली किश्त पहले ही कार्यदायी संस्था को भेजी जा चुकी थी, जिससे कई विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू हो गया था।
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आवंटित धनराशि के तत्काल भुगतान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को प्रत्येक दशा में तीन दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण धनराशि की दूसरी किश्त भी जल्द ही कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो जाएगी।