फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A reward of 25 thousand rupees will be given for taking the injured to the hospital

Kannauj News: घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार

Sun, 14 Sep 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand rupees will be given for taking the injured to the hospital
गुगरापुर, कन्नौज। घायल को अस्पताल तक पहुंचाने पर राहवीर योजना के तहत मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पहले यह पुरस्कार राशि पांच हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। गोल्डन ऑवर के चलते घायल को सही प्राथमिक उपचार देने से उनके बचने की संभावना बढ़ जाती है। इससे चोटों की गंभीरता को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

राहवीर योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, घायल को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। गोल्डन ऑवर शब्द का उपयोग रोड एक्सीडेंट के दौरान घायल युवक को उचित समय पर इलाज मिलने की समय सीमा के लिए किया जाता है। इस दौरान उचित इलाज मिलने से घायल की जिंदगी बचाई जा सकती है। सड़क दुर्घटना के शिकार को इस तरह से संभाला जाए ताकि किसी भी चोट, खासकर रीढ़ की हड्डी की चोट को और खराब न किया जा सके। जिले में राहवीर योजना का प्रचार किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें घायलों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।पुलिस भी किसी प्रकार का कोई सवाल मददगार बने राहवीर से नहीं करेगी। - सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी का कहना है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों के लिए राहवीर योजना एक अच्छी पहल है। इस योजना के तहत, घायल को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पहले यह नेक आदमी योजना थी, जिसे अब राहवीर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह करें व्यवहार
- घायल व्यक्ति की गर्दन न हिलाने दें।
- गर्दन के दोनों तरफ लकड़ी के ब्लाक जैसी कोई कठोर वस्तु रखें।
- घायल व्यक्ति को गंभीर चोट लगने पर उन्हें हिलाने से उनकी चोटें और भी खराब हो सकती है या फिर उनकी मृत्यु भी हो सकती है।
- घायल खून की उल्टी कर रहा है, तो उसे सीधा न लिटाएं और किसी एक तरफ करवट में लिटा दें।
- यदि घायल व्यक्ति के शरीर में कुछ चुभ या घुस गया है तो उसे निकालने की कोशिश न करें।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed