{"_id":"6ae630019bff14cf95018539","slug":"a-glimmer-of-hope-emerges-with-the-return-of-82-nurses-after-11-months-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158623-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 11 महीने बाद 82 नर्सों की वापसी से जागी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 11 महीने बाद 82 नर्सों की वापसी से जागी रोशनी
विज्ञापन
तिर्वा। 11 महीने तक नौकरी की आस में इंतजार और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहीं 82 आउटसोर्सिंग नर्सों के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्हें दोबारा नौकरी मिल गई।
नौकरी छूटने के बाद न सिर्फ नर्सों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया था। उनके लिए परिवार की जिम्मेदारियों को निभाना भी चुनौती बन गया था। नई आउटसोर्सिंग एजेंसी को कार्यभार मिलने के बाद सभी 82 नर्सों को फिर से ज्वाइन करा लिया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नर्सों ने कार्यभार ग्रहण किया।
प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आउटसोर्सिंग नर्सों की तैनाती का मामला कई महीनों से लटका हुआ था। नई एजेंसी का टेंडर होते ही सभी 82 नर्सों को ज्वाइन करा दिया गया है। लंबे समय से नौकरी की राह देख रहीं नर्सों की वापसी से उनके परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है।