फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A deaf and mute person was mistaken for a thief and beaten up, video goes viral

Kannauj News: मूकबधिर को चोर समझकर पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 06 Sep 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 06 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A deaf and mute person was mistaken for a thief and beaten up, video goes viral
इंदरगढ़। कछपुरा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरौलपुरवा गांव निवासी संजीव मूकबधिर है। गुरुवार को घर से नाराज होकर निकला तो ग्रामीणों ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। ग्रामीणों की भीड़ उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटती रही, जबकि संजीव हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा। मूकबधिर होने के कारण वह बोल नहीं सका और बार-बार अपने हाथ पर लिखे नाम और पते को दिखाकर अपनी पहचान बताता रहा, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

अमानवीय व्यवहार का यह पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल पर कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव को भीड़ से बचाकर सुरक्षित निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed