फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A cunning thug was arrested from Rajasthan, 11 cases were registered against him

Kannauj News: राजस्थान से शातिर ठग गिरफ्तार, दर्ज हैं 11 मुकदमे

Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A cunning thug was arrested from Rajasthan, 11 cases were registered against him
कन्नौज। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने लोगों से धोखाधड़ी करने वाले राजस्थान के जोधपुर जनपद के थाना भोपालगढ़ के गांव बिलाड़ा निवासी सुनील रलिया को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साइबर ठग ने छिबरामऊ निवासी युवक से नौकरी के नाम पर 3.52 लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि सुनील भोले-भाले लोगों को गुमराह कर बैंक में उनके खाते खुलवाकर फिर उन खातों में धोखाधड़ी की धनराशि मंगाकर एटीएम के माध्यम से निकाल लेता था। थाना छिबरामऊ के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी ऋषभ कुमार मिश्रा से पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 3.52 लाख रुपये की ठगी की थी। इसकी रिपोर्ट सात जनवरी को दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस को इस शातिर ठग की तलाश थी। सटीक सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, निरीक्षक विश्वनाथ मिश्रा, महेशचंद्र व सोनू कुमार ने राजस्थान जाकर स्थानीय पुलिस की मदद से ठग को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed