फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A 270 km long Greenfield Highway corridor will be built from Moradabad to Saurikh

Kannauj News: मुरादाबाद से सौरिख तक बनेगा 270 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे कॉरिडोर

Sun, 14 Sep 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A 270 km long Greenfield Highway corridor will be built from Moradabad to Saurikh
कन्नौज। प्रदेश सरकार उत्तर से दक्षिण दिशा में जाने वाला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग बनाएगी, जिसे ग्रीनफील्ड हाईवे कॉरिडोर का नाम दिया जाएगा। सरकार ने पिछले साल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें मुरादाबाद से सौरिख तक 270 किलोमीटर लंबा हाईवे काॅरिडोर भी था। यह गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को भी आपस में जोड़ेगा। इसके लिए छिबरामऊ और फर्रुखाबाद में मेगा जंक्शन भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश को नेपाल, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर काम शुरू कर दिया है। इसमें दस कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पास भेजे गए थे। इसमें मुरादाबाद-सौरिख राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सहयोग से प्रदेश का पहला हाईवे कॉरिडोर बनेगा, जो मुरादाबाद से शुरू होकर चंदौसी, बदायूं, फर्रुखाबाद और कन्नौज के सौरिख कस्बे तक फोरलेन होगा।
विज्ञापन

इसके लिए सर्वे का काम भी शुरू होने वाला है। एनएचएआई के अधिकारी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय के पास भेजेंगे, इसके बाद बजट जारी किया जाएगा। इस हाईवे के बनने से फर्रुखाबाद, बदायूं व मुरादाबाद जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी तो उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी। एनएचएआई बरेली के प्रोजेक्ट इंजीनियर आकाश विक्रम सिंह का कहना है कि इटावा-बरेली हाईवे और मुरादाबाद-सौरिख हाईवे के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही कार्यदायी संस्था को नामित किया जाएगा। प्रोजेक्ट मंत्रालय से पास होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों और कस्बों का होगा विकास
मुरादाबाद से सौरिख तक ग्रीनफील्ड हाईवे कॉरिडोर के विकसित होने से कई छोटे-छोटे कस्बों का विकास होगा जिनको अभी तक पहचान नहीं मिल सकी है। इनमें फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज व कंपिल प्रमुख है। कंपिल ऐतिहासिक व पौराणिक नगर है जो महाभारत काल में कांपिल्य नाम से विख्यात है और द्रोपदी यहीं अग्निकुंड से प्रकट हुई थीं। इसके अलावा बदायूं जिले में ओरछी, फैजगंज बेहटा, बिसौली, वजीरगंज को नई पहचान मिलेगी।
सौ ऋषियों की तपोभूमि है सौरिख
कन्नौज जिले में सौरिख भी एक प्राचीन नगर है। यह त्रेतायुगीन नगर है, जहां सौ ऋषि तपस्या करते थे। लंका के राजा रावण की पत्नी मंदोदरी भी यहीं आश्रम में रही थी। सौ ऋषि से कालांतर में अपभ्रंश होकर सौरिख के नाम से विख्यात हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनने से इसके विकास की उम्मीद जगी है। यहां पांच किलोमीटर दूर खड़िनी भी महाभारत काल में खांडवप्रस्थ नाम से नगर था, जिसे युधिष्ठिर ने बसाया था।

छिबरामऊ में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बनेगा जंक्शन
मुरादाबाद-सौरिख राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से छिबरामऊ का भी विकास होगा। यहां पूर्वी बाईपास पर अलीगढ़-कानपुर हाईवे (एनएच-34) पर मेगा जंक्शन बनाया जाएगा, जिसके लिए एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहीत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed