{"_id":"76730","slug":"Kannauj-76730-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री को विदा न करने पर वृद्धा को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री को विदा न करने पर वृद्धा को मारपीट कर घायल किया
Kannauj
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमोलर/तालग्राम। थाना क्षेत्र के गांव निकवां में पुत्री को विदा न करने पर एक वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पिता ने पुत्री के देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना तालग्राम निवासी प्रताप पुत्र पुतली ने लिखाई रिपोर्ट में हवाला दिया है कि उसने अपनी पुत्री नीतू की शादी मुकेश पुत्र चेतू निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना शिवराजपुर जिला कानपुर नगर के साथ कुछ वर्ष पूर्व की थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन उनके आचरण में बदलाव नहीं आया। इसके चलते वह नीतू को घर बुला ले आया था। विगत 4 अप्रैल को पुत्री नीतू का देवर फूलसिंह, महेश पुत्र होरीलाल निवासी महादेव नगरिया थाना सौरिख, अशोेक पुत्र लल्लू, विश्वनाथ पुत्र रामबाबू निवासी निकवां के साथ देररात उसके दरवाजे पर आया। उस समय वह खेत पर गेंहू की मड़ाई का काम कर रहा था। उक्त लोगों ने नीतू को ससुराल चलने को कहा। नीतू के मना करने पर उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाने आयी उसकी पत्नी दिवा 65 वर्ष की जमकर पिटाई कर दी। इससे दिवा का पैर टूट गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख उक्त चारों लोग फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।