फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   वोट बनवाने को 240 ने जमा किए फार्म

वोट बनवाने को 240 ने जमा किए फार्म

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मंगलवार को नगरपालिका परिषद में लगाए गए मतदाता जागरूकता मेला में 240 लोगों ने वोट बनवाने के लिए फार्म जमा किए। 7 लोगों ने नाम संशोधन तथा 3 ने वोट कटवाने का फार्म भरकर जमा किया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता मेला में बूथ बार 12 टेबिलें लगाई गई थी। एक टेबिल पर 2 वार्डों की मतदाता सूचियों का काम चल रहा था। हर टेबिल पर पालिकाकर्मी नाम बढ़वाने, संशोधन तथा कटवाने के लिए प्रयुक्त होने वाले फार्म 3 क, 3 ख व 3 ग पर्याप्त संख्या में मौजूद थे। पूछताछ काउंटर भी लगाया गया था जिस पर पालिकाकर्मी सत्यदेव बाथम बैठे थे। इस दौरान 240 मतदाताओं ने सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए संशोधन के लिए 7 नाम हटवाने के लिए 3 लोगों ने फार्म भरा। अब जागरूकता मेला इसी स्थान पर 13 मई को फिर लगेगा।
विज्ञापन

नोडल प्रभारी डायट प्राचार्य अखंडप्रताप सिंह ने भी दोपहर बाद नगरपालिका पहुंचकर मतदाता जागरूकता मेला का अवलोकन किया तथा वहां की व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया। अवर अभियंता प्रेमपाल सिंह तथा सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह भी पूरे दिन व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रचार के अभाव में मतदाता जागरूकता मेला फ्लाप रहा। 25 वार्डों के लिए टेबिल लगाकर कर्मचारियों को लगाया गया। सुबह 10 बजे शुरु हुआ मेला मात्र 42 वोट बनाने के बाद शाम 5 बजे समाप्त हो गया। तीन वोटरों के नाम ठीक किए गए जबकि एक मतदाता का नाम आपत्ति के चलते काट दिया गया। मेला में किसी सक्षम अधिकारी के न आने से कर्मचारियों ने भी बातचीत कर अपना समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed