{"_id":"75571","slug":"Kannauj-75571-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को आठ लाख के लिए घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को आठ लाख के लिए घर से निकाला
Kannauj
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। शादी में कार नकदी तथा अन्य सामान देने के बाद भी जब दहेज की भूख कम नहीं हुई तब ससुराल वालों ने विवाहिता को यह कह कर निकाल दिया कि पहले 8 लाख लाओ तब घर आना। पीड़िता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हो गया है।
नगर की आवास विकास कालोनी निवासी उपेंद्र दत्त चतुर्वेदी ने अपनी पुत्री कल्पना की शादी 9 अप्रैल 10 को गीतानगर कानपुर निवासी हिमांशु के साथ की थी। शादी में दो लाख नकद, कार और अन्य सभी कीमती सामान दिया गया था। शादी के बाद ससुराल वाले 8 लाख रुपए की और मांग करने लगे। रुपयों की मांग को लेकर यातनाएं तथा प्रताड़ित किया जाने लगा। कल्पना ने अपने पति हिमांशु, ससुर प्रमोद दुबे, देवर सुधांशु और प्रिवांशू, सास मीरादेवी व ननद शालिनी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है कि दहेज की मांग को लेकर इन लोगों ने 11 जून की रात 10 बजे मारपीट कर जबरिया गर्भपात करा दिया। सूचना पर पहुंचे माता पिता ने उसका इलाज कराया। इसके बाद 22 अप्रैल 12 को ससुराल वालों ने एक बार फिर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।