{"_id":"75560","slug":"Kannauj-75560-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने कसे थानेदारों के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने कसे थानेदारों के पेच
Kannauj
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों के पेच कसे। थाना और कोतवाल प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की शिकायतें सुनी।
पुलिस अधीक्षक वीके सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस जवानों की शिकायत सुनने के बाद मौके पर ही बाबू को बुलवाकर समस्या के निस्तारण के बारे में पूछा। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान वांछित अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं को तत्काल पूरा करने को कहा। बीट के सिपाही प्रतिदिन अपने क्षेत्र के गांव में पहुंचकर जनता से रूबरू हों और समस्याएं पूछें। यदि विवाद संबंधी कोई मामला संज्ञान में आए तो दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता कर उसका निस्तारण करें।
संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जाए। गांव के चौकीदारों को भी प्रतिदिन आगाह करते रहें कि गांव पर नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति नया गांव में आकर रहने लगा है तो उसके बारे में सूचनाएं जुटाकर पुलिस को दें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वीपी सिंह, सीओ छिबरामऊ रमेश चंद्र भारती, थानाध्यक्ष ठठिया विजयेंद्र सिंह, तालग्राम थानाध्यक्ष सुनील कनौजिया, कोतवाली प्रभारी बीएल यादव आदि मौजूद रहे।