{"_id":"35-202792","slug":"Kannauj-202792-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में दिखी दीवाली की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में दिखी दीवाली की झलक
Kannauj
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज पब्लिक स्कूल रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। कन्नौज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को दीपावली के पर्व को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया। रंगोली व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भागेदारी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप तिवारी, प्रधानाचार्य शिवानंद उपाध्याय, सह प्रबंधक वंदना तिवारी, रजत तिवारी ने गणेश-लक्ष्मी का पूजन करके किया। बच्चों ने गणेश की स्तुति की। छात्र व छात्राओं ने भगवान राम, सीता, हनुमान, गणेश, लक्ष्मी का रूप धरकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कुछ बच्चों ने शेर का वेश धरकर मन मोहा। रंगोली सजाकर दीपावली के पर्व की झलक पेश की। अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बच्चों को दीवाली के त्योहार का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान टीचर किरन वर्मा, स्वाती दुबे ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का संचालन किया। इस मौके पर अजीत वर्मा, राहुल वाजपेयी, विक्की पांडेय, आकांक्षा तिवारी, हेमा त्रिवेदी, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।