{"_id":"35-202651","slug":"Kannauj-202651-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार तैयार
Kannauj
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मंगलवार को धनतेरस के त्योहार पर ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए बाजार पूरी तरह तैयार है। बाजार में दुल्हन की तरह सजाई गईं ज्वैलर्स और बरतनों की दुकानें बिजली की रंगबिरंगी झालरों से जगमगा रही हैं। लेटेस्ट फैंसी ज्यूलरी और स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की लंबी रेंज से पटी दुकानों ग्राहकों की आमद की बाट जोह रही हैं। सोमवार देर रात तक दुकानदार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
मंगलवार को धनतेरस का त्योहार है। इस अवसर पर धार्मिक मान्यताओं के मद्देनजर धातुओं के बर्तन और आभूषण खरीदने का लोगों में खासा क्रेज रहता है, हर परिवार कोई न कोई वस्तु खरीदने बाजार पहुंचता है। लोगों की खरीदारी की चाहत का कारोबारी फायदा उठाने के लिए बाजार तैयार है। सरायमीरा में ज्वैलर्स की दुकान संचालक आलोक कुमार ने बताया महिलाएं खासतौर पर धनतेरस के दिन आभूषणों की खरीद को प्राथमिकता देती हैं। इस बार सोना और चांदी के दाम गिर चुके हैं। इस कारण जेवरों की जमकर खरीददारी की उम्मीद है। लेकिन ग्राहकों अभी में उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। इससे दुकानदार थोड़ा हैरत में हैं। धनतेरस पर बिक्री के लिए जेवरों की लंबी रेंज को एकत्र किया गया है। फैंसी आभूषण भी ग्राहकों को लुभाने के लिए उपलब्ध हैं। उधर सरायमीरा में बर्तन की दुकान संचालक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कुछ साल से एलुमिनियम के बर्तनों का चलन कम हुआ है। दुकानदार स्टील के बर्तनों पर ही उम्मीद लगाए हुए हैं।
इसके अलावा तांबे व पीतल के बर्तनों की खूब बिक्री होने की उम्मीद है। इसके अलावा दैनिक जरूरत के सामान की अधिक डिमांड रहती है।