{"_id":"35-202228","slug":"Kannauj-202228-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज की गिरफ्तारी को निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज की गिरफ्तारी को निकाला जुलूस
Kannauj
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। करोड़ों रुपये का गोलमाल कर फरार एनजीओ संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एजेंटों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। इसके बाद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एकेबीएल ग्रुप से जुड़े दर्जनों अभिकर्ताओं ने एनजीओ संचालक संजय शाक्य की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन और संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाला। जुलूस सौरिख तिराहे से तहसील पहुंचा। वहां पर एजेंटों ने एसडीएम रामबहादुर वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि करोड़ों का घोटाला करने वाले एकेबीएल ग्रुप और जीवन मधुर बीमा के संचालक संजय शाक्य को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जाए। इस ग्रुप से जुड़े संजय शाक्य समेत उसकी पत्नी रूचि शाक्य, पिता भरतलाल शाक्य, मां आदर्श कुमारी, भाई विजय, अजय और उसकी पत्नी गायत्री, बहन अपूर्वा, रमाकांती, ओमप्रकाश, रंजन, आशीष पवन, चैतन्यदेव शास्त्री, राजवीर शाक्य, दीपू, वीरेंद्र, वीके श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव और केके त्रिपाठी की संपूर्ण चल और अचल संपत्ति सीज की जाए। यदि 48 घंटे के अंदर उक्त कार्रवाई न की गई तो भाजयुमो जनहित में अनशन और आमरण अनशन शुरू करेगी। इस दौरान दुर्गेश खान, सुनील कुमार, बबलू, जितेंद्र चौहान, अलका गुप्ता, योगेश शुक्ला, इफ्तिखार, अखिलेश त्रिपाठी, अनूप कुमार, राकेश, सर्वेश राठौर, संतोष बाथम, मीरा चौहान, रेखा शाक्य, उमा सिंह, सुभाषचंद्र, वीरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, ज्ञानचंद्र आदि तमाम एजेंट मौजूद रहे।
------------------