फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बरगावां में मकान ढहा, युवक घायल

बरगावां में मकान ढहा, युवक घायल

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमोलर/बरगावां (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के गांव बरगावां में बारिश की चपेट में आकर मकान गिर गया। मलबे में दबकर युवक घायल हो गया। वहीं चांदापुर गांव में दो मकानों के ढहने से गृहस्थी का हजारों का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव बरगावां निवासी तारबाबू का पुत्र विनय कुमार 21 वर्ष शुक्रवार की रात अपने कच्चे मकान के छप्पर में सो रहा था। देररात मकान की दीवार ढह गयी। इससे वह मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया। गांव चांदापुर गांव निवासी प्रीतम सिंह पुत्र दीवान सिंह का मकान शुक्रवार की रात अपने परिवार सहित कच्चे मकान के बरामदे में सो रहा था। मकान के पीछे की दीवार गिरने से परिजन जाग गए। वे घर से बाहर निकले। इतने में पूरा मकान ही ढह गया। इससे गृहस्थी का हजारों रूपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। इसी गांव के प्रेेमचंद्र पुत्र बलवंत का कच्चा मकान शनिवार की दोपहर ढह गया। इससे परिजन बाल-बाल बच गए। वहीं हजारों रूपए का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ग्रामप्रधान ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed