फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कृषि भंडारों पर आया राई व तोरिया का बीज

कृषि भंडारों पर आया राई व तोरिया का बीज

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कृषि विभाग ने गेहूं की दस उच्च क्वालिटी की वैरायटी का बीज किसानों को मुहैया कराए जाने के लिए शासन को पत्र भेजा है। इन वैरायटी पर किसानों को एक हजार रुपये का अनुदान भी मिलेगा। वहीं राजकीय कृषि भंडारों पर किसानों के लिए राई और तेरिया का बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिले में कच्ची फसल आलू करने वाले अधिकतर किसान खाली खेतों में गेहूं की बुआई करते हैं। इस क्षेत्र में होने वाली फसलों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने शासन को दस उच्च क्वालिटी वाले गेहूं का बीज समय पर मुहैया कराए जाने के लिए पत्र लिखा। साथ ही एक हजार रुपये की छूट वाला अनुदानित बीज मंगाया गया है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि गेहूं का बीज राजकीय कृषि भंडारों पर समय से उपलब्ध हो जाएगा। ताकि किसानों को गेहूं की बुआई के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात को लेकर किसान बेहद परेशान था। दो दिनों हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। किसान खेतों में अब आसानी के साथ आगे की फसल की तैयारी कर सकता हैं। शीतगृहों से तेजी के साथ आलू की निकासी शुरू हो गई है। कहा कि राजकीय बीज भंडारों पर राई व तोरिया का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान गोदामों से बीज क्रय कर सकते हैं। उक्त फसलें तीन माह के अंतराल में तैयार हो जाती हैं। इसके बाद किसान गेहूं की फसल भी कर सकता है।
विज्ञापन

--------
अगेती आलू की फसल को नुकसान नहीं
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह का कहना है कि पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई है। लेकिन किसी भी खेत में पानी भरने की स्थित नहीं है। आलू की फसल तभी खराब होगी, जब क्यारियों से पानी निकल नहीं पाएगा। बरसात के मौसम में बारिश न होने से जमीन पहले से सूखी है। इस कारण इस पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed