फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छात्रा को खेत में खींचा, एक शोहदा दबोचा गया

छात्रा को खेत में खींचा, एक शोहदा दबोचा गया

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। दो शोहदों ने घर जा रही छात्रा को दबोच लिया और खींचकर खेत में ले गए। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर एक शोहदे को दबोच लिया। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए शोहदे को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के परिजनों ने आरोपी शोहदे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा बुधवार दोपहर स्कूल से लौट रही थी, कैरदा रोड पर निर्माणाधीन फायर स्टेशन के पास दो शोहदे छात्रा को खींचते हुए के खेत में ले गए औरउसके साथ जबरदस्ती करने लगे। छात्रा का शोर सुनकर समीप ही सड़क से निकल रहे ग्राम भोजपुर का एक ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़ा। यह देख कई अन्य राहगीर भी उसके पीछे दौड़ पड़े। इस पर दोनों शोहदे छात्रा को छोड़ भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक को दबोच लिया, लेकिन उसका दूसरा साथी भाग जाने में सफल रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए शोहदे की धुनाई शुरू कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही दरोगा मतीन अहमद और दारोगा राजेंद्र सिंह रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया। पकडे़ गए शोहदे ने अपना नाम मोनू कठेरिया पुत्र रामवीर निवासी दौलतपुर थाना बेवर बताया है और साथी का नाम कुंअरपुर बनवारी निवासी उसके मामा अखिलेश का बेटे रामजी बताया। उसने बताया कि वह खुद अपनी ननिहाल कुंअरपुर बनवारी में ही काफी समय से रह रहा है। कोतवाल सीएल वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शोहदे ने छात्रा को सड़क पर पटका
छिबरामऊ (कन्नौज)। छात्रा को स्कूल जाते समय एक शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध पर उसे सड़क पर पटक दिया। लोगों शोहदे को जमकर पीटने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के परिजनाें ने कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में दरगाह के पास एक शोहदे ने उसे पकड़ लिया। विरोध पर मारपीट करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। छात्रा के शोर मचाने पर क्षेत्र के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने शोहदे को पकड़कर पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं सूचना पर शोहदे के मोहल्ले के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों के अनुसार युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस पर पुलि सने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed