{"_id":"35-168852","slug":"Kannauj-168852-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने साइकिल रैली से दिखाया जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने साइकिल रैली से दिखाया जज्बा
Kannauj
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा (कन्नौज)। हाड़ कंपाऊ ठंड व शीतल लहर के बावजूद रविवार की सुबह हजारों सपाइयों ने करीब पंद्रह किलोमीटर साइकिल रैली निकालकर समाजवादी जज्बा दिखाया। जोशीले नारों के साथ डीएन इंटर कालेज के मैदान में पहुंची रैली एक जनसभा में तब्दील हो गई।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरे वादे नहीं करते, उन्हें निभाना भी जानते हैं। कन्नौज में लड़ाई जीत की नहीं रिकार्ड स्थापित करने की है। विधानसभा चुनाव के दौरान इसी मैदान पर अखिलेश ने तिर्वा को सैफई बनाने का वादा किया था। बीस माह के कार्यकाल में ही सारी विकास योजनाएं तिर्वा को मिल गई हैं।
लोकसभा प्रभारी/राज्यमंत्री रामवृक्ष यादव ने कहा कि जनता क्षेत्र के विकास के लिए वीआईपी प्रत्याशी को चुनना चाहती है। कन्नौज का प्रत्याशी तो इतना वीआईपी है कि खुद सीएम उनके दरबार में हाजिरी लगाते हैं। जनसभा को मध्य प्रदेश के सांसद कल्याण जैन, एमएलसी प्रत्याशी असीम यादव, इंजीनियर अनिल पाल, माध्यमिक शिक्षा आयोग के सदस्य रामऔतार यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य कंचन कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा, इंद्रेश यादव, श्रीकृष्ण यादव, अजय चतुर्वेदी, फिदा हुसैन, अंशुल गुप्ता, शरद यादव, सभासद सनी यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के नेतृत्व में करीब दो हजार सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहे से शुरू हुई। खैरनगर से 500 कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ अनिल पाल के नेतृत्व में काफिला खेल मैदान तक पहुंचा। साइकिल रैली में उमर्दा ब्लाक के तीन दर्जन ग्राम प्रधान भी शामिल रहे।