{"_id":"35-156593","slug":"Kannauj-156593-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं को अगले माह प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं को अगले माह प्रशिक्षण
Kannauj
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहरी गरीब परिवारों के शिक्षित युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए डूडा विभिन्न ट्रेडों में अगले माह प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना चला रहा है। योजना के तहत स्टेपअप कार्यक्रम चलाया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष निकायों में रहने वाले गरीबी रेखा से नीच के परिवारों के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को निखारा जाता है। इस बार जिले के 887 युवाओं को मोबाइल रिपेयर, कंप्यूटर आपरेटर, अगरबत्ती व धूपबत्ती निर्माण, ब्यूटीशियन, सुरक्षा गार्ड सहित कई ट्रेडों में प्रशिक्षण दिए जाने की योजना बनाई गयी है। सूत्रों की मानें तो इन ट्रेडों का प्रशिक्षण दीपावली से पहले नहीं दिया जा सकेगा। वहीं विभाग ने योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज कर दी है। डूडा के परियोजना अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव का कहना है जल्द छूटे प्रशिक्षणार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।