{"_id":"35-106142","slug":"Kannauj-106142-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवक का शव जीटी रोड पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब युवक का शव जीटी रोड पर मिला
Kannauj
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/जसोदा। गुरसहायगंज के गांव सतवारी से बुलाकर लाए गए एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में जीटी रोड पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
सतवारी निवासी सनोज कुमार (19) पुत्र पूरन सिंह यादव अपने छोटे भाई आलोक के साथ कमरे में लेटा था। रात्रि 9 बजे के करीब गांव के संजय सिंह उसके पास आए, और उसे बुलाकर ले गए। रात्रि में ही किसी समय वह जीटी रोड पर जसोदा कोल्ड स्टोरेज के सामने क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया। गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने पहचान न हो पाने के कारण शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया। सुबह होने पर जब परिजन सोकर जागे तो सनोज को चारपाई पर न पाकर हैरान रह गए। खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में मृतक के छोटे भाई आलोक ने बताया कि गांव के संजय सिंह रात्रि 9 बजे के करीब उसे बुला ले गए थे। इसके बाद वह सो गया। खोजबीन करने के बाद परिजनों को जीटीरोड पर एक शव पड़े होने की जानकारी हुई। इस पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव की शिनाख्त सनोज के रूप में की गई। मृतक के चाचा पूर्व प्रधान एवं सपा विधानसभा सचिव सतीश चंद्र यादव का आरोप है कि सनोज की हत्या कर शव जीटी रोड पर डाला गया है। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।