{"_id":"5cdb0286bdec2207006338e2","slug":"91557856902-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में दूल्हे को देख लड़की ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में दूल्हे को देख लड़की ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। शराब के नशे में धुत होकर द्वारचार की रस्म अदायगी के लिए पहुंचे दूल्हे को देख सदमे से दुल्हन बेहोश हो गई। दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। पूरी रात पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। सुबह बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
नगला भारा निवासी दयाराम की पुत्री रजनी की शादी नादेमऊ क्षेत्र में तय हुई थी। 13 मई की शाम बैंडबाजों के साथ बरात गांव पहुंची। लड़की पक्ष ने बरातियों की जोरदार खातिर की। देर रात द्वारचार के समय दूल्हे को दरवाजे पर बुलाया गया। उसे उसके दोस्त पकड़कर ला रहे थे। लड़के की यह हालत देखकर लोग दंग रह गए। दूल्हा शराब के नशे में धुत था। वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। द्वारचार के लिए बैठाए जाने पर वह गालियां बड़बड़ाने लगा। इसकी जानकारी दुल्हन के पास पहुंची। शराबी दूल्हे की हालत देख वह बेहोश होकर गिर पड़ी। किसी तरह उसे होश में लाया गया। इसके बाद उसने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। नाते-रिश्तेदार लड़की को समझाते रहे, लेकिन वह किसी कीमत पर शादी करने को तैयार नहीं हुई। दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन पक्ष से माफी भी मांगी। तब भी बात नहीं बनी। मंगलवार की सुबह बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
नशे में दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
बिना दुल्हन बैरंग लौटी बरात