फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चौड़ीकरण की जद में आई पीएचसी का करा दिया रंगरोगन

चौड़ीकरण की जद में आई पीएचसी का करा दिया रंगरोगन

Thu, 14 Mar 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
चौड़ीकरण की जद में आई पीएचसी का करा दिया रंगरोगन
कन्नौज/मानीमऊ। जीटी रोड चौड़ीकरण की जद में आई मानीमऊ पीएचसी के रंगरोगन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पीएचसी प्रभारी ने इसकी लिखित जानकारी सीएचसी प्रभारी को भी दी। इसके बाद भी काम नहीं रोका गया। सीएमओ का कहना है कि उन्हें अधिग्रहण के संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं मिली। यही कारण रहा कि रंगरोगन का काम शुरू करा दिया गया। विभागीय लोग भी पीएचसी के रंगरोगन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब अधिग्रहण में पीएचसी का काफी हिस्सा आ रहा है और इसका सीमांकन भी हो गया तो इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च की जा रही है।
विज्ञापन



मानीमऊ क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गाटा संख्या 597 है। इसका काफी हिस्सा जीटी रोड चौड़ीकरण में आ रहा है। कुछ माह पूर्व सीमांकन के दौरान निशान भी लगा दिए गए थे। इसके बाद भी इसकी रंगाई पुताई का ठेका दे दिया गया। सूत्रों की मानें तो करीब 10 लाख रुपये से इसकी रंगाई का काम कराया जा रहा है। उधर, 11 मार्च को पीएचसी प्रभारी आरके गुप्ता ने सीएचसी (विनोद दीक्षित चिकित्सालय) के अधीक्षक डा. गीतम सिंह को एक पत्र दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि पांच से नौ मार्च तक वह आगरा ट्रेनिंग में गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में बिना जानकारी के पुताई और मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण को लेकर कुछ अधिकारी नापजोख करने के लिए आए थे। वह कह रहे थे कि पीएचसी की आधी से ज्यादा बिल्डिंग चौड़ीकरण में जा रही है। पीएचसी प्रभारी ने जनहित में काम रोकने की मांग भी उठाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी रंगरोगन के काम को रोका नहीं गया। पीएचसी प्रभारी ने कहा कि उन्हें रंगरोगन कराए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। आला अधिकारियों को सूचना दी है कि पीएचसी की बिल्डिंग का काफी हिस्सा चौड़ीकरण में जा रहा है। उधर, सीएचसी प्रभारी डा. गीतम सिंह ने बताया कि पीएचसी प्रभारी आरके गुप्ता का पत्र मिला था। उन्होंने चौड़ीकरण में बिल्डिंग का काफी हिस्सा जाने की सूचना तो दी है लेकिन अभी तक उन्हें कोई लिखित तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। रंगरोगन का काम उनके नहीं बल्कि सीएमओ के स्तर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि चौड़ीकरण में पीएचसी की इमारत का हिस्सा जा रहा है इसकी लिखित सूचना नहीं मिली है। यही कारण रहा कि रंगरोगन का काम कराया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत जिले की 20 पीएचसी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तौर पर चयनित की गई हैं। शासन से ही इनके रंगरोगन और मरम्मत के आदेश मिले हैं।


चौड़ीकरण की जद में आई पीएचसी का करा दिया रंगरोगन
जीटी रोड चौड़ीकरण में आ रहा मानीमऊ पीएचसी का काफी हिस्सा, पीएचसी प्रभारी ने पत्र भेजकर सीएचसी प्रभारी को दी जानकारी, सीएमओ बोले, अधिग्रहण के संबंध में लिखित जानकारी न मिलने के कारण कराया गया काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed