{"_id":"5c6d9e43bdec2209fa31eccb","slug":"91550687811-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड फुटपाथ पर खड़े वाहन बन रहे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड फुटपाथ पर खड़े वाहन बन रहे मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सरायमीरा में फुटपाथ व रेलवे रोड तिराहे पर खड़े वाहन यात्रियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। दिन में कई बार जाम लगने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे यात्री अक्सर जाम में फंस जाते हैं।
जीटी रोड सरायमीरा का फुटपाथ अतिक्रमणकारियों का शिकार हो गया है। लोगों की समस्या की ओर न तो पुलिस ध्यान दे रही, न ही यातायात पुलिस इस समस्या पर अंकुश लगा रही है। सुबह 10 बजे से जीटी रोड के किनारे टेंपो व निजी वाहन खड़े हो जाते हैं। एक वाहन हटते ही दूसरा कब्जा जमा लेता है। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहता है। रोडवेज बस स्टाप के सामने लगने वाली पुलिस कुर्सी पर बैठ कर बातों में लगी रहती है। रोडवेज बस स्टाप से निकलने वाली बसों से जाम लग जाता है। बसों के चालक भी मनमानी करते हैं। बस स्टाप से बसें निकाल कर वह जीटी रोड के किनारे खड़ी कर देते हैं। इससे वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। पुलिस के रोकने पर भी चालक नहीं सुनते हैं। यही हाल रेलवे स्टेशन तिराहे का है। यहां मानीमऊ व हरदोई को जाने वाले चालक यात्रियों को बैठाने के लिए टेंपो को खड़ा कर देते हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय दुकानदार पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं। समस्या का समाधान नहीं किया गया है। सरायमीरा में चरमराई यातायात व्यवस्था को लेकर जनता परेशान है। रात आठ बजे के बाद सरायमीरा जीटी रोड से भारी वाहनों को भी आवागमन शुरू हो जाता है। इस संबंध में यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जीटी रोड के किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। फुटपाथ पर वाहन मिला तो उसे कोतवाली ले जाया जाएगा।
फुटपाथ पर खड़े वाहन बन रहे मुसीबत
दिन में कई बार लगता है जाम, रेलवे रोड तिराहे पर टेंपो बने जाम की वजह