{"_id":"5bfaeafbbdec2241c6365407","slug":"81543170811-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों से नदारत रहे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों से नदारत रहे बीएलओ
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कई बीएलओ बूथों पर नहीं पहुंचे। सुपरवाइजर ने रिजर्व में रखे गए लोगों की ड्यूटी लगाकर फार्म जमा करवाए। डीएम रवींद्र कुमार ने जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय सरोतोप, श्रीगोवर्धनी देवी और बरौली बूथों का निरीक्षण किया। उन्होेंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी।
तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार नरमऊ बूथ के अलावा बनियानी के बूथ संख्या 290 पर सुरेशचंद्र गैर हाजिर रहे। यहां उमाकांती को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई। कुशलपुर्वा के बूथ 331 पर शिवदत्त की जगह रिजवान, तालग्राम के बूथ 344 पर रश्मि कटियार की जगह श्याम सिंह, 340 बूथ पर जायद अली की जगह कौशलेंद्र कुमार की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. विकराल सिंह ने अमोलर, ताहपुर,नैपालपुर,वैसापुर, किस्तियापुर बूथों का निरीक्षण किया। सुपरवाइजर अनीस अंसारी, पदाभीत मीरा मिश्रा भी गैरहाजिर मिलीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने गैर हाजिर अधिकारियों, बीएलओ की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के 528 बूथों पर भी पुनरीक्षण कार्य हुआ कई बूथ पर बीएलओ के बैठने के लिए मेज-कुर्सी तक नहीं थे। कुछ बूथों पर बीएलओ पहुंचे हीनहीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए तहसीलदार अभिमन्यु सिंह ने बताया कि शाम तक 1299 फार्म 6, 475 फार्म 7 और 143 फार्म-8 जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के 473 बूथों का एसडीएम रामदास, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि नए वोट बनवाने के लिए 8500 आवेदन जमा हुए हैं। मृतकों के नाम काटने और दो जगह वाले वोटरों के नाम हटाने के लिए करीब पांच हजार फार्म जमा किए गए हैं। महिलाओं व दिव्यांगों के वोट बनवाने का ज्यादा जोर दिया गया। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि किसान कालेज के बूथ के बीएलओ ड्यूटी पर नदारत मिले। उनको स्पष्टीकरण भेज कर जवाब मांगा गया है।
कई बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलओ
डीएम और अन्य अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण
फोटो-10 बूथ का निरीक्षण करते सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. विकराल सिंह।
फोटो 25 सीएचबीपी 62 शांतिनिकेतन बूथ पर बीएलओ से जानकारी लेते एसडीएम गौरव शुक्ला।