{"_id":"65f7459e63bf031b7c0fceb4","slug":"800-connection-holders-will-get-natural-gas-supply-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110760-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 800 कनेक्शन धारकों को मिलेगी नेचुरल गैस की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 800 कनेक्शन धारकों को मिलेगी नेचुरल गैस की सप्लाई
विज्ञापन
कन्नौज। गैस सिलिंडर के झंझट से लोगों को राहत देने के लिए पाइपलाइन डाली गई थी, जिससे लोगों को सीधे नेचुरल गैस मिल सके।
कनेक्शन कराने के डेढ़ साल बाद अब 800 कनेक्शन धारकों को नेचुरल गैस सप्लाई की आस जगी है। जल्द ही उन्हें पाइपलाइन से गैस की सप्लाई शुरू की जाएगी। इसके बाद गैस सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
हिंदुस्तान पेट्रोल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से अक्तूबर 2021 में शहर में नेचुरल गैस के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। शहर के मोहल्लों में पाइपलाइन पड़ने के बाद वर्ष 2022 में कनेक्शन होना शुरू हो गए। शहर में करीब 2400 कनेक्शन भी हो चुके हैं, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी नेचुरल गैस की सप्लाई नहीं शुरू हो सकी। आखिरकार कनेक्शन धारकों को इसका लाभ मिलने जा रहा है।
उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर समाप्त होने पर बुकिंग करानी पड़ती है और उसके बाद गैस सिलिंडर आता है। कभी-कभी सिलिंडर आने में देरी हो जाती है तो उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो कभी गैस गोदाम पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट इंजीनियर शिवम वर्मा ने बताया कि सप्लाई स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। जीटी रोड पर महिला थाना के पीछे और पाल चौराहा पर सप्लाई स्टेशन बनाए जाएंगे। स्टेशन बनने के बाद 800 कनेक्शन धारकों को पाइपलाइन से नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी और बचत के साथ ही गैस सिलेंडर का झंझट भी खत्म हो जाएगा।