{"_id":"6452b343067c43beb108c474","slug":"75-percent-is-ours-there-is-division-in-25-we-also-have-it-keshav-kannauj-news-c-12-1-214523-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 फीसदी हमारा है, 25 में बंटवारा है, उसमें भी हमारा है: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 फीसदी हमारा है, 25 में बंटवारा है, उसमें भी हमारा है: केशव
Thu, 04 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 04 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में कहा कि डबल इंजन की सरकार से खुश होकर लोग अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने नारा दिया कि 75 फीसदी हमारा है, 25 में बंटवारा है, उसमें भी हमारा है। कहा कि निकाय चुनाव में जीत से भाजपा को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से फायदा होगा। इस दौरान उन्होंने सपा ,बसपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला।
शहर के एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में चुनावी सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 25 मिनट के संबोधन के दौरान कहा कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। इसी जीत से तय होगा कि लोगों को भाजपा पर भरोसा है। सपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि ज्योतिष की जानकारी लेने वालों ने कहा है कि अगले 25 साल तक वह सत्ता से दूर रहेगी। भाजपा का ही शासन होगा। भाजपा के सुशासन में सभी वर्ग संतुष्ट है। बिना भेदभाव के सभी वर्ग को उसका हक दिया जा रहा है। इससे सपा सहित सभी पार्टियों में बेचैनी है। वह गरीबों का भला होते नहीं देख पा रहे, इसलिए जातियों की राजनीति करने में लगे हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी।
टिकट कटने के बाद भी जो साथ देगा, उसका होगा सम्मान
निकाय चुनाव में टिकट वितरण के दौरान गहमा-गहमी और उसके बाद हुई बगावत की ओर इशारा करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि टिकट किसी एक को ही दिया जा सकता है। इसके बावजूद जो समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के फैसले के साथ खड़े हैं, उनका पार्टी की ओर से सम्मान होगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे का टिकट कटने के बावजूद पार्टी के लिए प्रचार करने और बाद में पार्टी की ओर से एमएलसी बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यकर्ताओं पर पार्टी सीसीटीवी लगाकर नजर रखती है। बाद में उन को उचित सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन
सभी प्रत्याशियों का कराया परिचय, मांगा समर्थन
जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का बारी-बारी से नाम लेकर उनका परिचय कराया। कन्नौज नगर पालिका से प्रत्याशी ऊषा दीक्षित, छिबरामऊ से प्रत्याशी मनोज दुबे, गुरसहायगंज से मुन्नी गुप्ता, तिर्वा से मिताली गुप्ता, सौरिख से संजय चतुर्वेदी, तालग्राम से अरुणा कुमारी शाक्य, सिकंदरपुर से उर्वशी दुबे को बारी-बारी से मंच के सामने बुलाकार परिचय कराया। इन सभी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के घर-घर जाकर समर्थन जुटाने की अपील की।
मंच पर नेताओं का रहा जमावड़ा
जनसभा के दौरान मंच पर पार्टी के कई दिग्गज चेहरे मौजूद रहे। जिले की प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, सांसद सुब्रत पाठक, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, विपिन दीक्षित, राम दीक्षित, कन्हैया दीक्षित, शैलेंद्र द्विवेदी, अमित दोहरे सहित मौजूद रहे। संचालन अवधेश राठौर ने किया।
पूर्व एमलएसी बनवारी लाल के घर जताया शोक
पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतर कर एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में होने वाली चुनावी जनसभा में जाने से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रास्ते में ही मकरंदनगर स्थित पूर्व एमएलसी बनवारी लाल दोहरे के आवास पर पहुंचे। पूर्व एमएलसी का पिछले दिनों निधन हो गया था। वह सदर से लगातार तीन बार पार्टी के विधायक रहे थे। इस बार सरकार बनने पर उन्हें एमएलसी बनाया गया था। उनके परिवार से मिलकर शोक भी जताया।