फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस ने कसी कमर

निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस ने कसी कमर

Tue, 12 Feb 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस ने कसी कमर
कन्नौज। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियों की तर्ज पर पुलिस ने भी बूथ लेवल पर काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस टीमों ने बूथ स्तर पर हर जानकारी बीट बुक में दर्ज कर अधिकारियों को रिपोर्टिंग शुरू की है।
विज्ञापन




एसपी अमरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर हल्का और क्षेत्र प्रभारियों ने बूथ स्तर पर छानबीन शुरू की है। पुलिस खासतौर पर वांछित, हिस्ट्रीशीटरों के अलावा उन अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही, जिनके खिलाफ पूर्व में हुए चुनावों में मामले दर्ज हैं। इस काम में पुलिस ने चौकीदारों के अलावा डिजिटल वालंटियर्स, एसपीओ और बीट के सिपाही को लगाया है। एसपी ने बताया कि चुनाव से पहले सख्त कार्रवाई होने से चुनाव के दौरान असामाजिक व उपद्रवी किस्म के व्यक्ति भूमिगत हो जाते हैं। उन्हें डर रहता है कि उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। इसके अलावा किसी बूथ का रास्ता या भवन जर्जर होता है तो संबंधित विभागों को उसकी जानकारी दी जाती है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह होती है कि बूथ लेवल पर छोटी से छोटी जानकारी से पुलिस अपडेट रहती है।
विज्ञापन




इन 21 बिंदुओं पर होगी जांच पड़ताल
शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पुलिस महकमे ने 21 बिंदुओं पर जानकारी जुटाना शुरू किया है। हर मतदान केंद्र का एक प्रोफार्मा बनाया जाएगा। इसमें मतदान केंद्र, उसके मार्ग, भवन की स्थिति, संवेदनशीलता, पोलिंग बूथ पर पड़ने वाले गांव-मोहल्लों की सूची, वोटरों की संख्या, जातीय अनुपात, पूर्व में प्रकाश में आईं रंजिश व उन पर की गई कार्रवाई का विवरण, राजनीतिक मुकदमों, बूथ की भौतिक स्थिति, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति, वांछित व इनामी अपराधियों की स्थिति, हिस्ट्रीशीटर, लाइसेंसधारक, एसपीओ व सिविल डिफेंस के नाम, पेंशनर्स के नाम, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, एससी-एसटी एक्ट के लंबित प्रकरणों की स्थिति, परंपरागत व शरारती पोलिंग एजेंटों की जानकारी, मुख्य राजनीतिक उम्मीदवारों के सक्रिय नेता और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के नाम तथा मतदान केंद्र के नक्शे की जानकारी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस ने कसी कमर
पुलिस ने शुरू की बूथ स्तर पर छानबीन, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, वांछित अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed