{"_id":"5c0034edbdec2241903d8295","slug":"71543517421-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को चेताया, शौचालय बनवाओं नहीं तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों को चेताया, शौचालय बनवाओं नहीं तो होगी एफआईआर
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय बनवाओ नहीं तो होगी एफआईआर
तिर्वा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद को शौचमुक्त हो जाने के बाद भी जनखत ग्रामसभा में करीब 140 लाभार्थियों ने अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं किया। एसडीएम ने कहाकि जो लाभार्थी शौचालय निर्माण नहीं कराएंगे सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
उमर्दा विकास खंड के जनखत ग्राम सभा में करीब 140 लाभार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण करने के लिए धन आवंटन होने के बाद भी लाभार्थियों ने शौचालय का निर्माण नहीं कराया। सचिव व ग्राम प्रधान ने शौचालय न निर्माण करने की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी के निर्देश पर लाभार्थियों के शौचालय निर्माण कराने के लिए टीम गठित कर दी गई।
गुरुवार को जनखत गांव पहुंचे एसडीएम रामदास तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह व प्रधान सुभाष ने शौचालय न निर्माण करने वाले लाभार्थियों के साथ चौैपाल लगाकर उन्हें शौचालय की महत्ता बताते हुए शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए। एसडीएम रामदास ने लाभार्थियों को शौचालय बनाने को लेकर समझाया। धन लेकर भी शौचालय न बनवाने वालों के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
- शौचालय निर्मित न करने वाले लाभार्थियों को एसडीएम ने दी चेतावनी
- गांव में चौपाल लगाकर लोगों को शौचालय के प्रति किया जागरूक