फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   70 thousand Manrega workers Will be linked by ADHAR

आधार से लिंक होंगे 70 हजार मनरेगा मजदूर

Mon, 09 Mar 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 09 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
70 thousand Manrega workers Will be linked by ADHAR
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले मजदूरों को आधार कार्ड से लिंक कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकी कमान खुद मुख्य विकास अधिकारी ने संभाली है। हालांकि शासन ने मार्च अंत तक 70 हजार 655 पंजीकृत श्रमिकों को आधार से लिंक कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन इसके पूरे होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


विकास भवन के आंकड़ों के अनुसार जिले के आठ खंड विकास अधिकारियों को युद्धस्तर से जुटकर मनरेगा मजदूरों के खातों को आधार कार्ड से लिंक करने का फरमान सुनाया है। विकास खंड छिबरामऊ में 11322, गुगरापुर में 3239, हसेरन में 7123, जलालाबाद में 4480, कन्नौज में 10739, सौरिख में 9671, तालग्राम में 8935 और उमर्दा में 15146 मनरेगा के मजदूर ऐसे हैं जो रजिस्टर्ड हैं। इन्हें अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि बीडीओ मनरेगा के तहत काम करने वाले सभी जाब कार्ड धारकों के आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। आधार कार्ड बन जाने के बाद डिजिटलाइजेशन कराकर बैंक से आधार कार्ड को लिंक कराएं। साथ ही इसकी सूचना भारत सरकार की वेबसाइट पर फीड भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक सभी जाब कार्ड धारकों के आधार कार्ड नंबर लिंक कराने की समय सीमा निर्धारित की गई है। बीडीओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने ब्लाक में आधार कार्ड बनाने के लिए नामित संस्थाओं से समन्वय स्थापित करें। पंचायतवार व विकास खंड वार कार्ययोजना के अनुरूप निर्धारित समय में जाबकार्ड धारकों के आधार कार्ड बनवाएं।

फर्जी मजदूरों का होगा पत्ता साफ
मनरेगा के तहत आधार कार्ड लिंक होने के बाद फर्जी मजदूरों का पत्ता अपने आप साफ हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2015-16 में मनरेगा का भुगतान भी उन्हीं मजदूरों को मिल सकेगा जिनका जाबकार्ड व बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक किया गया है। ऐसी सूरत में छद्म नाम से खुले खाते व श्रमिकों की पोल खुल जाएगी।


सचिव व रोजगार सेवक बनवाएंगे आधार कार्ड
इसी महीने आधार कार्ड से मनरेगा मजदूरों के खाते लिंक करने के काम में 441 ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव व रोजगार सेवक की ड्यूटी लगेगी। ग्राम सभा में जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बन सके हैं उन्हें संबंधित स्थल पर ले जाकर आधार कार्ड बनवाने का काम करेंगे। जिन श्रमिकों के आधार कार्ड बन गए हैं उन्हें बैंक खाते से लिंक कराने में एडीओ से लेकर एपीओ तक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed