फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   70 thousand cash stolen from donation bins

Kannauj News: दानपात्रों से 70 हजार की नकदी चोरी

Fri, 08 Dec 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 08 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
70 thousand cash stolen from donation bins
कन्नौज। शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में घुसकर चोरों तीन दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली। चोर दानपात्र को मंदिर के पार्क में फेंककर फरार हो गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी में एक युवक दानपात्र चोरी कर ले जाते हुए कैद हो गया। शुक्रवार भोर में पूजा के लिए पहुंचे भक्तों ने टूटे दानपात्र देखकर मंदिर कमेटी को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने सबूतों को इक्कठा किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष के मुताबिक 70 हजार रुपये चोरी हुए हैं। मामले के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर आस्था का केंद्र है। शहर के अलावा दूरदराज से भी बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। चोरों ने मंदिर में घुसकर राम मंदिर, शंकर-पार्वती मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर रखे दानपात्र चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने मंदिर में बने पार्क में तीनों दानपात्रों के ताला तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्र किया। दानपात्रों में 70 हजार रुपये थे। कोतवाली प्रभारी वीके तिवारी ने बताया कि बाबा गौरी शंकर मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरी के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी मंदिर में हो चुकी है चोरी
सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में चोरी की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले साल 2017 में चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपात्रों से नकदी चोरी कर ली थी। हालांकि पुलिस ने मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए मंदिर में चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मंदिर कमेटी ने की पुलिस चौकी की मांग
मंदिर में चोरी होने के बाद मंदिर कमेटी ने भूतनाथ मंदिर के पास पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर के पास अराजकतत्वों का जमघट लगा रहता है। कई बार रात्रि गश्त की मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि मंदिर कमेटी पुलिस चौकी मांग के लिए एसपी से भी मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed